दिल्ली: नन्ही बच्ची ने अंग दान देकर पांच लोगों को दिया नया जीवन, 5 लोगों की बचाई जान

दिल्ली में 20 माह की एक बच्ची ने पांच मरीजों को अंगदान कर उन्हें नया जीवन दिया है. पहली मंजिल से गिरने के बाद बच्ची को बचाया नहीं जा सका, लेकिन उसने कई लोगों को जीवनदान दिया. उसका हृदय, लीवर, दोनों गुर्दे और दोनों कॉर्निया अस्पताल में निकाले गए और उन्हें पांच मरीजों में प्रतिरोपित किया गया.

अंगदान/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

नई दिल्ली, 15 जनवरी: दिल्ली में 20 माह की एक बच्ची ने पांच मरीजों को अंगदान (Organ Donation) कर उन्हें नया जीवन दिया है. पहली मंजिल से गिरने के बाद बच्ची को बचाया नहीं जा सका, लेकिन उसने कई लोगों को जीवनदान दिया. सर गंगाराम अस्पताल (Sir Gangaram Hospital) के एक प्रवक्ता ने दावा किया कि बच्ची मरणोपरांत सबसे छोटी दानदाता बन गई है. अस्पताल ने एक बयान में कहा, "बच्ची धनिष्ठा आठ जनवरी की शाम खेलते वक्त अपने घर की पहली मंजिल की बालकनी से गिरने के बाद बेहोश हो गई थी."

बयान में कहा गया कि उसे तत्काल सर गंगाराम अस्पताल लाया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी उससे बचाया नहीं जा सका और 11 जनवरी को उसे 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया गया था, लेकिन उसके शरीर के बाकी अंग बहुत अच्छे से काम कर रहे थे. इसमें कहा गया कि उसका हृदय, लीवर, दोनों गुर्दे और दोनों कॉर्निया अस्पताल में निकाले गए और उन्हें पांच मरीजों में प्रतिरोपित किया गया.

यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला राष्ट्रीय अंगदान दिवस कहा- अंगदान को जनांदोलन बनाने की जरूरत

बच्ची के पिता आशीष कुमार ने कहा,"अस्पताल में रहने के दौरान हमारी कई ऐसे मरीजों से मुलाकात हुई जिन्हें अंगों की बेहद जरूरत थी. हमने अपनी बच्ची को तो खो दिया लेकिन अब भी हमारी बच्ची एक तरह से जीवित है."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट