मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश होने की संभावना

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है.

बारिश (Photo Credits: IANS)

भोपाल, 11 मार्च: मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में प्रदेश के पांच संभागों में बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने बताया कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, भोपाल, होशंगाबाद और सागर संभागों के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

उन्होंने बताया कि होशंगाबाद जिले में पर्वतीय पर्यटन स्थल पंचमढ़ी, जबलपुर और छिंदवाड़ा जिले में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश हुई है. ग्वालियर संभाग के गुना जिले में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. कुछ अन्य स्थानों पर भी हल्की बारिश हुई.

साहा ने कहा कि दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश में ऊपरी हवा के चक्रवाती दबाव और पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा के संचलन के कारण बूंदाबांदी हुई है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में रविवार तक ऐसा मौसम बना रह सकता है.

साहा ने कहा कि बृहस्पतिवार को खंडवा में अधिकतम तापमान 40.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा भोपाल, इन्दौर, जबलपुर और ग्वालियर में अधिकतम तापमान क्रमश: 35.3, 35.5, 34.8 और 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी