देश की खबरें | दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान हल्की बारिश होने की संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 सितंबर दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बारिश के अभाव में राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में कुछ डिग्री की वृद्धि हुई है।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर में शुक्रवार को हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने के साथ आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। बृहस्पतिवार शाम को 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 59 प्रतिशत दर्ज की गयी।’’

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, मानसून की वापसी में विलंब के कारण अक्टूबर के पहले सप्ताह में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्यियस के बीच रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\