देश की खबरें | दिल्ली में अगले दो दिन में हल्की बारिश: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर हिमालय के क्षेत्र से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी और इसके पड़ोसी शहरों में अगले दो दिन में हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ताजा बर्फबारी हुई।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: माता-पिता की सेवा न करने वाले संपत्ति से होंगे बेदखल, भरण-पोषण एवं कल्याण नियमावली के तहत उठाए जायेंगे कड़े कदम.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।’’

आईएमडी ने बताया कि न्यूनतम तापमान सोमवार तक गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़े | No Plan To Cancel NEET 2021: लाइव वेबिनार में बोले शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल- नीट 2021 परीक्षा नहीं होंगी कैंसिल.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। बहरहाल, अगले दो दिन में हल्की बारिश और हवा की गति तेज रहने के पूर्वानुमान के बाद इसमें सुधार की संभावना है।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 10 बजे तक 304 रहा। बुधवार को 24 घंटे का औसत सूचकांक 358 दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\