देश की खबरें | राजस्थान के जयपुर चूरू अलवर और करौली में हल्की बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर, चूरू, अलवर और करौली जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई।

जयपुर, 11 अप्रैल राजस्थान के जयपुर, चूरू, अलवर और करौली जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों की तुलना में अजमेर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभागों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विभाग के प्रवक्ता ने जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में बृहस्पतिवार दोपहर बाद बादल गरजने के साथ, 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

उन्होंने बताया कि आंधी बारिश की गतिविधियां 12 अप्रैल को भी कहीं-कहीं होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि शनिवार को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर प्रेरित परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावनाएं हैं।

विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने, कहीं-कहीं तेज अंधड़ यानी 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात व ओलावृष्टि भी होने की आशंका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\