देश की खबरें | कश्मीर में सामान्य हो रहा जनजीवन, हरियाणा और राजस्थान में कुछ स्थान पर कड़ाके की ठंड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में सीजन के सबसे भारी हिमपात के एक दिन बाद रविवार से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है और यातायात के लिए कई सड़कें साफ की जा चुकी हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कश्मीर में सीजन के सबसे भारी हिमपात के एक दिन बाद रविवार से जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है और यातायात के लिए कई सड़कें साफ की जा चुकी हैं। वहीं, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई। कल्पा व कुफरी में सबसे अधिक बर्फ गिरी। नारकंडा, केलांग और राज्य के ऊंचाई वाले अन्य स्थानों में भी रविवार सुबह हिमपात हुआ।

राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई जबकि कई स्थानों पर घना या बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ी।

जम्मू-कश्मीर सरकार ने शनिवार के भारी हिमपात के बाद कनेक्टिविटी बाधित होने पर सेवाओं को बहाल करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को तैनात किया था। बर्फबारी शुक्रवार शाम को शुरू हुई और शनिवार तक जारी रही, जिसे हालिया कुछ वर्षों में सबसे भारी हिमपात कहा जा रहा है।

रविवार सुबह तक, श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात फिर से शुरू हो गया था। भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुष्टि की कि सुरक्षा जांच और रनवे मंजूरी के बाद परिचालन सामान्य हो गया।

घाटी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग भी एक दिन बंद रहने के बाद वाहनों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया।

हालांकि, यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर बनिहाल और काजीगुंड के बीच, जहां सड़कें फिसलन भरी हैं।

भारी बर्फ जमा होने के कारण मुगल रोड और सिंथन दर्रे समेत कई प्रमुख मार्ग अभी भी बंद हैं।

शनिवार को हुई बर्फबारी से हवाई, रेल और सड़क यातायात पर काफी असर पड़ा।

मौसम कार्यालय के अनुसार, पड़ोसी राज्य पंजाब और हरियाणा में, कई स्थानों पर सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई।

हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर दिन में कड़ाके की ठंड रही।

अंबाला में अधिकतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 13.6 डिग्री, करनाल में 13 डिग्री, रोहतक में 12.2 डिग्री, सिरसा में 13.4 डिग्री और गुरुग्राम में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब में अमृतसर में दिन का तापमान 16.7 डिग्री और लुधियाना में 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी ओर, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है।

राजस्थान में, कोटा में सुबह 8:30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।

राज्य में सबसे अधिक तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\