देश की खबरें | 1956 में आज ही के दिन हुई थी भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना आजादी के नौ साल बाद एक सितंबर के दिन ही की गई थी।

नयी दिल्ली, एक सितंबर ‘जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी’ की असरदार टैगलाइन के साथ देश के लाखों लोगों को बीमा की सेवाएं देने वाले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना आजादी के नौ साल बाद एक सितंबर के दिन ही की गई थी।

यह दिन एक और कारण से भी इतिहास में दर्ज है। आज भले शब्दकोश के नाम पर ढेरों ऑनलाइन सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन एक समय पढ़ने-लिखने वाले लोगों के लिए शब्दकोश या डिक्शनरी के नाम पर मोटी-मोटी किताबें हुआ करती थीं और शब्दकोश को तैयार करना बहुत मुश्किल काम माना जाता था। भारत में शब्दकोश का जिक्र आते ही फादर कामिल बुल्के का नाम जहन में आता है। बुल्के का जन्म भी एक सितंबर को ही हुआ था।

देश-दुनिया के इतिहास में एक सितंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1858 : ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशकों की अंतिम बैठक लंदन के ईस्ट इंडिया हाउस में आयोजित की गई।

1878 : एम्मा एम नट्ट अमेरिका में पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनीं।

1909 : प्रसिद्ध साहित्यकार और शब्दकोश तैयार करने वाले फादर कामिल बुल्के का जन्म।

1923 : ग्रेट कैंटो भूकंप ने जापान के तोक्यो और योकोहामा शहर में भारी तबाही मचाई।

1942 : रास बिहारी बोस ने इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की।

1947 : भारतीय मानक समय की शुरुआत की गई।

1956 : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना।

1964 : इंडियन ऑयल रिफाइनरी और इंडियन ऑयल कंपनी को विलय करके इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन बनाई गई।

1965 : पाकिस्तानी फौज ने कश्मीर में संघर्ष-विराम रेखा को पार किया।

2000 : चीन ने तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में मुक्केबाज अमित पंघाल ने 49 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वह एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले ओवरऑल आठवें भारतीय मुक्केबाज बने।

2018 : प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुषों की ब्रिज प्रतियोगिता की युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2020 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 31 अगस्त की शाम उनका निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Lift Accident: सिंहगढ़ रोड की इमारत में बड़ा हादसा, लिफ्ट में फंसने से 7 वर्षीय मासूम की मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी