देश की खबरें | एक युवक की हत्या के जुर्म में एक व्यक्ति और उसके दो पुत्रों समेत पांच लोगों को उम्रकैद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शासकीय अधिवक्ता बबीता वर्मा ने बताया कि अपर जिला सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश की अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई और इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 15-15 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

शासकीय अधिवक्ता बबीता वर्मा ने बताया कि अपर जिला सत्र न्यायाधीश ओम प्रकाश की अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई और इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 15-15 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

वर्मा ने बताया कि पांच दिसम्बर 2018 को विकास कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि प्रेम-प्रसंग के कारण उनकी चाची के बेटे संजीव (24) की गुलाब सिंह, उसके बेटे पम्मी और जोनी उर्फ विशाल ने सन्नी और राहुल के साथ मिलकर ने हत्या कर दी तथा पहचान छिपाने की नीयत से शव को कार की सीट पर रख कर उसमें आग लगा दी।

उनके अनुसार संजीव मवाना थानाक्षेत्र के जंघेड़ी गांव का निवासी था जबकि गुलाब सिंह पल्लवपुरम के मोदीपुरम फेस टू का रहने वाला है।

बबीता वर्मा ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ भादंसं की हत्या और साक्ष्य छिपाने से सम्बन्धित धाराओं में गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उन्होंने बताया कि अदालत ने गुलाब सिंह, उसके दोनों बेटों--पम्मी और जोनी उर्फ विशाल के अलावा सन्नी तथा राहुल को बुधवार को दोषी करार दिया एवं उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

वर्मा के मुताबिक अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 15,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।

वर्मा के अनुसार घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला था। संजीव के गुलाब सिंह की बेटी के साथ प्रेम संबंध थे।

अधिवक्ता के मुताबिक घटना के दिन संजीव को गुलाब सिंह ने घर पर मिलने के लिए बुलाया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। लड़की घर पर थी और दो दिन बाद उसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ था।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट