देश की खबरें | कश्मीर में बेमौसम बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर के कुछ हिस्सों में बेमौसम बर्फबारी के कारण घाटी में सर्दी जैसी स्थिति लौट आयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण पर्यटकों और खानाबदोश लोगों के रास्तों में फंसे होने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।

श्रीनगर, आठ मई कश्मीर के कुछ हिस्सों में बेमौसम बर्फबारी के कारण घाटी में सर्दी जैसी स्थिति लौट आयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के कारण पर्यटकों और खानाबदोश लोगों के रास्तों में फंसे होने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घाटी के गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और काजीगुंद इलाकों में सुबह-सुबह बर्फबारी हुई, जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं।

मौसम विज्ञानियों ने जहां अगले 24 घंटों में मौसम की स्थिति में सुधार का अनुमान जताया है, वहीं मंगलवार को शाम में बादल फटने या आसमानी बिजली गिरने की आशंका भी जताई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के सामान्य तापमान के मुकाबले लगभग 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

अधिकारियों के मुताबिक जहां पर्यटक बर्फबारी से सुखद आश्चर्य का अनुभव कर रहे हैं, वहीं खराब मौसम ने स्थानीय लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

उन्होंने बताया कि बेमौसम बर्फबारी के कारण कई खानाबदोश लोग और उनके मवेशी फंस गए हैं। कुलगाम जिले के काजीगुंद क्षेत्र के कुरीगाम में एक स्थानीय जलाशय के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो जाने के कारण एक द्वीप पर कई जानवर फंस गए, जिसके बाद पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा 250 से अधिक भेड़ों को बचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि कई खानाबदोश परिवारों को जिले के ऊपरी इलाकों में सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित आठ पर्यटकों के एक समूह को पुलिस ने काजीगुंद में जवाहर सुरंग के पास से बचाया, जब उनका वाहन सुबह सवेरे बर्फबारी के कारण वहां फंस गया था।

घाटी के अधिकतर हिस्सों में पिछले 24 घंटों में हुई बारिश और कुछ इलाकों में बर्फबारी की वजह से पारा नीचे चला गया है, जिसके कारण लोगों को अपने सर्दियों के कपड़े फिर से निकालने पड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\