देश की खबरें | उपराज्यपाल सक्सेना ने भाजपा नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता रेखा गुप्ता को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

इससे पहले गुप्ता ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता को बुधवार शाम को भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा में सदन का नेता चुना गया।

बाद में उन्होंने सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया।

दिल्ली के उपराज्यपाल के आधिकारिक ‘एक्स’ अकाउंट पर कहा गया, ‘‘दिल्ली विधानसभा में भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने राज निवास में उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात की और दिल्ली में नयी सरकार बनाने का दावा पेश किया। उपराज्यपाल ने दावे को स्वीकार कर लिया और उन्हें नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।’’

गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक की पढ़ाई की।

भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन पर विराम लगाते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\