देश की खबरें | उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के अग्रिम इलाकों का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालय मनोज सिन्हा ने बुधवार को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, नौ सितंबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपालय मनोज सिन्हा ने बुधवार को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से लगे अग्रिम इलाकों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक (आईजी) एन एस जामवाल और अन्य असैनिक अधिकारी थे। उप राज्यपाल ने आईबी से लगी बीएसएफ की बोबिया सीमा चौकी का दौरा किया।

यह भी पढ़े | COVID-19 का दिल्ली में फिर बरपा कहर, एक दिन में चार हजार से अधिक नए मामले, 20 की मौत.

अधिकारियों ने मुताबिक जामवाल ने सिन्हा को सीमा प्रभाव ग्रिड, खतरे का आकलन और सीमा सुरक्षा ग्रिड को मजबूत बनाने के लिये किये गए विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी।

उपराज्यपाल ने बीएसएफ अधिकारियों और कमांडरों के साथ बातचीत की और कहा कि सरकार राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनके अतुलनीय योगदान का सम्मान करती है।

यह भी पढ़े | Sharad Pawar on Kangana Ranaut: शरद पवार ने कहा- अगर BMC ने नियम के अनुसार कंगना रनौत के ऑफिस में तोड़क कार्रवाई की है तो यह सही है.

उन्होंने बीएसएफ द्वारा लोगों के जानमाल की सुरक्षा तथा सीमा पार अपराध को रोकने के लिये अपनाए गए उपायों पर भरोसा जताया।

अधिकारियों ने कहा कि जामवाल ने उपराज्यपाल का ध्यान सीमावर्ती इलाकों में बार-बार बाधित होने वाली विद्युत आपूर्ति की तरफ आकृष्ट किया।

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने उनके संज्ञान में लाए गए सभी मामलों के समाधान का आश्वासन दिया और सीमा चौकी के जवानों को खाद्यपदार्थ भी वितरित किये।

अपने दौरे के दौरान सिन्हा ने सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों से भी बातचीत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\