खेल की खबरें | लियस बेयर कप: एरिगैसी, प्रज्ञानानंद क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानानंद ने प्रारंभिक चरण में क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर रहकर जूलियस बेयर जेनरेशन कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

न्यूयॉर्क, 22 सितंबर भारत के किशोर ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और आर प्रज्ञानानंद ने प्रारंभिक चरण में क्रमश: दूसरे और चौथे स्थान पर रहकर जूलियस बेयर जेनरेशन कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन प्रारंभिक चरण में 34 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे जबकि दूसरे स्थान पर रहे एरिगैसी के 25 अंक थे। अमेरिका के हैंस नीमन ने 24 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन तीन जीत से शानदार शुरुआत करने वाले प्रज्ञानानंद ने 23 अंक हासिल किए। उन्होंने पांच बाजियां जीती, आठ बाजियां ड्रॉ खेली जबकि दो बाजियों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

कार्लसन ने आखिर में शानदार फॉर्म दिखाई और पांच बाजियां जीती। उन्होंने कुल 10 बाजियों में जीत हासिल की।

एरिगैसी के लिए आखिरी दिन अच्छा नहीं रहा। उन्हें दो बाजियों में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक बाजी उन्होंने ड्रॉ खेली। इसके बावजूद वह दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे। उन्होंने कुल सात बाजियों में जीत दर्ज की थी जबकि चार बाजियां ड्रॉ खेली थी। इस बीच चार बाजियों में उन्हें हार भी मिली।

बी अधिबान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तीसरे भारतीय थे। वह 16वें स्थान पर रहे। उन्होंने केवल 10 अंक बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\