जरुरी जानकारी | एलआईसी ने आईपीओ के बारे में पॉलिसीधारकों को भेजा एसएमएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के ठीक पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को अपने पॉलिसीधारकों को एसएमएस एवं अन्य माध्यमों से शेयर बिक्री के बारे में जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के ठीक पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को अपने पॉलिसीधारकों को एसएमएस एवं अन्य माध्यमों से शेयर बिक्री के बारे में जानकारी दी।

एलआईसी का आईपीओ खुदरा एवं संस्थागत निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा और नौ मई को बंद होगा।

एलआईसी ने निर्गम के लिए शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपये तय किया है। इसमें मौजूदा पॉलिसीधारकों एवं एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर आरक्षित रखे गए हैं।

खुदरा निवेशकों एवं पात्र कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी।

निर्गम के दौरान बिक्री के लिए 22.13 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश की जाएगी। एलआईसी के शेयर 17 मई को बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है।

एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को उनके मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेश में आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी है। एलआईसी प्रिंट एवं टीवी माध्यमों के जरिये इस आईपीओ के बारे में कई महीनों से सूचनाएं प्रसारित करती रही है।

एलआईसी ने बताया कि उसने एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं जिनमें घरेलू कंपनियों की बहुतायत है। एंकर निवेशकों के लिए 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर पर 5.92 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे।

एलआईसी अपने 3.5 फीसदी शेयरों की बिक्री आईपीओ के जरिये करने वाली है। इससे 20,557 करोड़ रुपये जुटाए जाने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट