जरुरी जानकारी | एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 480 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की प्रमुख आवास वित्त कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 480.3 करोड़ रुपये रहा।
मुंबई, छह फरवरी देश की प्रमुख आवास वित्त कंपनी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 37 प्रतिशत घटकर 480.3 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की समान तिमाही में 767.33 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को भेजी एक सूचना में कहा की उसकी शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) बीती दिसंबर तिमाही में 1,606 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में यह 1,455 करोड़ रुपये थी।
हालांकि इस दौरान कंपनी की परिचालन आय 16 प्रतिशत बढ़कर 5,871 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले 2021-22 की इसी तिमाही में यह 5,054 करोड़ रुपये थी।
वहीं आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 4,108.54 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,283 करोड़ रुपये हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)