देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 500 से कम नये मामले सामने आये, सात महीने से अधिक समय में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 494 नये मामले सामने आये जो कि सात महीने से अधिक समय में एक दिन में सामने आने वाले सबसे कम नये मामले हैं। वहीं 14 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। संक्रमण की दर में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 0.73 प्रतिशत बनी रही। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो जनवरी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 494 नये मामले सामने आये जो कि सात महीने से अधिक समय में एक दिन में सामने आने वाले सबसे कम नये मामले हैं। वहीं 14 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। संक्रमण की दर में शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 0.73 प्रतिशत बनी रही। यह जानकारी प्राधिकारियों ने दी।

प्राधिकारियों ने बताया कि शनिवार के आंकड़ों से दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6.26 लाख से अधिक हो गई। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 10,561 हो गई।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया कि संक्रमण की दर पिछले 11 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पहली बार 7 महीनों में (17 मई से) 500 से कम नये मामले सामने आये हैं। संक्रमण की दर कम होकर 0.73 प्रतिशत हो गई है जो 7 नवंबर को 15.26 प्रतिशत थी। संक्रमण की दर पिछले 11 दिनों से एक प्रतिशत से कम है। उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 5,342 हो गई है जो 13 नवंबर को 44456 थी। तीसरी लहर कम हो रही है लेकिन इसके बावजूद सावधान रहें और सभी सावधानियां बरतें।’’

21-23 दिसंबर से प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की संख्या 1000 से नीचे है। 21 दिसंबर को 803 नये मामले सामने आए थे, 22 दिसंबर को 939 और 23 दिसंबर को 871 नये मामले सामने आये थे।

हालांकि, 24 दिसंबर को 1,063 नये मामले सामने आये थे, फिर 25 दिसंबर को यह संख्या कम होकर 758 और फिर 26 दिसंबर को 655 हो गई थी। 27 दिसंबर को 757 मामले सामने आये थे, जबकि 28 दिसंबर को एक दिन में सामने आने वाले नये मामलों की संख्या 564 थी, जो पिछले पांच महीनों में सबसे कम थी।

29 और 30 दिसंबर को दिल्ली में क्रमशः 703 और 677 मामले सामने आये थे। 31 दिसंबर को, 574 मामले और 2021 के पहले दिन 585 नये मामले सामने आये थे।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के 494 नये मामले एक दिन पहले की गई 67,364 जांच से सामने आये जिनमें 39,591 आरटी-पीसीआर जांच और 27,773 रैपिड एंटीजन जांच शामिल थे।

17 अगस्त को दिल्ली में 787 और 16 अगस्त को 652 नये मामले सामने आये थे।

शनिवार को उपचाराधीन मामलों की संख्या कम होकर 5,342 रह गई जो कि एक दिन पहले 5,358 थी।

बुलेटिन ने कहा गया है कि कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,26448 हो गई है।

.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\