देश की खबरें | मध्य प्रदेश के 35 जिलों में कोविड-19 के 10 से भी कम नये मामले आ रहे हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के कुल 52 में से 35 जिलों में अब एक दिन में दस से कम कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण दर कम होकर एक प्रतिशत रह गई है।

सीआईसीएसई 12वीं की बोर्ड

भोपाल, तीन जून मध्यप्रदेश के कुल 52 में से 35 जिलों में अब एक दिन में दस से कम कोविड-19 के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण दर कम होकर एक प्रतिशत रह गई है।

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत बढ़कर 97.13 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश के 35 जिलों में अब एक दिन में कोविड-19 के दस से कम मरीज मिल रहे हैं और प्रदेश में संक्रमण की दर कम होकर एक प्रतिशत रह गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक जून को प्रदेश में कोविड-19 बीमारी से ठीक होने वाले लोगों का प्रतिशत 96.3 था। वहीं सरकारी आंकड़े के अनुसार एक जून को प्रदेश में संक्रमण दर 1.54 प्रतिशत थी।

मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 14,186 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक जून को कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या लगभग 20 हजार थी।

मंत्री ने बताया कि संक्रमण के मामलों में मध्यप्रदेश, देश में 19 वें स्थान पर है। इससे पहले मध्यप्रदेश इस सूची में पांचवें, सातवें और नौवें स्थान पर था।

मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक प्रदेश में कोविड-19 के 846 नए मामले सामने आए हैं वहीं बृहस्पतिवार को 3,446 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\