देश की खबरें | बंगाल में मानसून के पहले महीने में कम बारिश, फसल बचाने के लिए उठाए जा रहे कदम
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में जून में मानसून की शुरुआत के बाद से 23 में से 15 जिलों में कम बारिश हुई है, जिससे कुछ जगहों पर फसलों के नुकसान की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, छह जुलाई पश्चिम बंगाल में जून में मानसून की शुरुआत के बाद से 23 में से 15 जिलों में कम बारिश हुई है, जिससे कुछ जगहों पर फसलों के नुकसान की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कम बारिश के कारण उत्पन्न होने वाले किसी भी संकट से निपटने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा उचित कदम उठाए जा रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई, जबकि उप-हिमालयी क्षेत्र में दो जिलों में कम बारिश हुई।
विभाग ने यह भी कहा कि 13 जिलों में एक जून से पांच जुलाई के बीच 45 प्रतिशत कम बारिश हुई, जिससे बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। इस अवधि के दौरान दोनों जिलों में क्रमश: 38 प्रतिशत और 39 प्रतिशत सामान्य बारिश हुई।
विभाग ने यह भी बताया कि दार्जिलिंग और उत्तर दिनाजपुर जिलों में इस मानसून में अब तक सामान्य बारिश हुई है, जबकि कूचबिहार में 80 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है।
राज्य के सिंचाई मंत्री सौमेन महापात्र ने कहा कि सरकार की ओर से फसलों के लिए गहरे नलकूपों और नदियों से पानी उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
महापात्र ने ''पीटीआई-'' को बताया, कईं जिलों में कम बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति का आकलन करने और उसके आधार पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभागों की एक बैठक आयोजित की गई थी। चूंकि क्षेत्र के जलाशयों में पानी कम है, इसलिए इनसे पानी उपलब्ध करवाना मुश्किल है।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)