देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में तेंदुए की खाल बरामद, तीन लोगों को पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने एक कार से वन्य प्राणी तेंदुए की खाल बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है और दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।

राजनादंगाव, 22 फरवरी छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने एक कार से वन्य प्राणी तेंदुए की खाल बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को पकड़ा है और दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं।

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि पुलिस ने जिले में साल्हेवारा थाना क्षेत्र के तहत रेंगाखार गांव के निकट एक कार से तेंदुए की खाल बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दुर्ग जिले के निवासी रामअवतार गुप्ता (58), बिरेंद्र कुमार वर्मा (54) और मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के निवासी रुकदेव परते (40) को पकड़ा है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पुलिस को एक कार से संदिग्ध वस्तु की तस्करी होने की जानकारी मिली थी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर पुलिस ने जब रेंगाखार गांव के निकट वाहनों की तलाशी शुरू की तब एक कार से तेंदुए की खाल बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि दो लोग तेजलाल धुर्वे (40) और गणेश (25) जंगल की ओर फरार हो गए। दोनों बालाघाट जिले के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को वन विभाग को सौंपा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\