देश की खबरें | टिहरी में तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के टिहरी जिले की घनसाली क्षेत्र के मयकोट गांव में एक आदमखोर तेंदुए ने एक किशोर पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया ।

नयी टिहरी, 28 नवंबर उत्तराखंड के टिहरी जिले की घनसाली क्षेत्र के मयकोट गांव में एक आदमखोर तेंदुए ने एक किशोर पर हमला कर उसे अपना निवाला बना लिया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रविवार शाम छह के करीब हुई जब ​घर लौटते समय अरनव चंद (13) पर तेंदुए ने घात लगाकर हमला किया और उसे घसीटकर जंगल में ले गया ।

अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान में मुश्किल आई लेकिन वन विभाग व राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयासों से अरनव का शव उसके घर से एक किमी दूर जंगल में रात्रि दो बजे झाड़ियों से बरामद किया गया ।

घटना के बाद से ग्रामीणों व आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है ।

मौके पर मौजूद वन रेंज अधिकारी प्रदीप चौहान ने बताया कि मयकोट गांव की ओर आने वाले रास्ते में झाड़ियां हैं और संभवत: तेंदुए ने उन्हीं में छुपकर घात लगाकर हमला किया होगा ।

उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकडने के लिए गांव में पिंजरा और गश्ती दल तैनात कर दिया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\