देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में तेंदुए की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलौदाबाजार, 13 नवंबर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक तेंदुए का शव बरामद किया गया है।

बलौदाबाजार जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र के अंतर्गत भिभौरी गांव के करीब वन विभाग ने नर तेंदुए का शव बरामद किया है। तेंदुए की उम्र पांच से छह वर्ष है।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: पाकिस्तान की गोलीबारी में LoC पर भारतीय सेना के 4 जवान शहीद, जवाबी कार्रवाई में पाक के 7 से 8 सैनिक ढेर.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद विभाग के दल को आज घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि तेंदुए की मौत अन्य तेंदुए के साथ हुई लड़ाई के कारण हुई है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 7,802 नए केस पाए गए, 91 की मौत: 13 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

राज्य में में पिछले कुछ महीनों के दौरान अलग अलग स्थानों पर कई अन्य जंगली जानवरों की मौत हुई है।

बीते बृहस्पतिवार को कबीरधाम जिले के अंतर्गत भोरमदेव अभ्यारण्य में एक बाघ का शव बरामद किया गया था। वन विभाग के अनुसार, बाघ की मृत्यु भी आपसी लड़ाई के कारण हुई थी।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी