देश की खबरें | पेंच टाइगर रिजर्व में शिकार के दौरान पेड़ से गिरकर तेंदुए की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक बंदर का शिकार करते समय 25 फीट ऊंचे पेड़ से गिरकर एक तेंदुए की मौत हो गयी।

सिवनी, 19 अप्रैल मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में एक बंदर का शिकार करते समय 25 फीट ऊंचे पेड़ से गिरकर एक तेंदुए की मौत हो गयी।

पीटीआर के उप निदेशक रजनीश कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार सुबह रिजर्व के कुरई रेंज के गंडटोला इलाके में वयस्क मादा तेंदुए और लंगूर के शव पाए गए। करीब आठ-दस साल की आयु के तेंदुए की पसलियां और रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी जबकि शरीर के अन्य अंग बरकरार थे।

उन्होंने कहा कि लंगूर की गर्दन पर तेंदुए के दांतों के निशान पाए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि पशु चिकित्सकों की एक टीम के अनुसार तेंदुआ संभवत: अपना संतुलन खो बैठा और शिकार के साथ चढ़ते समय पेड़ से गिर गया।

उन्होंने कहा कि खोजी श्वान दल और अधिकारियों ने इलाके का सघन निरीक्षण किया और मौके के आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिली ।

अधिकारी ने कहा कि शव की जांच और अन्य औपचारिकताओं के बाद शव का राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशा निर्देशों के अनुसार निस्तारण कर दिया गया।

सं दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी