देश की खबरें | विधान परिषद के सभापति जद(एस) से अलग हुए, भाजपा में होंगे शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी ने रविवार को बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे और पश्चिम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से परिषद सदस्यों के आगामी चुनावों में पार्टी के संभवत: उम्मीदवार होंगे।

हुब्बल्ली (कर्नाटक), तीन अप्रैल कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी ने रविवार को बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे और पश्चिम शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से परिषद सदस्यों के आगामी चुनावों में पार्टी के संभवत: उम्मीदवार होंगे।

होराट्टी 1980 से लगातार सात बार विधान परिषद से सदस्य चुने गए हैं। उन्होंने जनता दल (सेक्युलर) से अपना संबंध समाप्त कर लिया है।

होराट्टी ने कहा, ‘‘... (भाजपा में) शामिल होने का समय आ गया है, पता नहीं कब... सभी (भाजपा) नेताओं ने मुझसे कहा था। मैंने भी इसे स्वीकार कर लिया है... उन्होंने मेरी वजह से इस क्षेत्र से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।’’

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि जद(से) नेता एच डी कुमारास्वामी ने भी कहा है कि उन्हें होराट्टी के फैसले से कोई आपत्ति नहीं है।

होराट्टी ने कहा, ‘‘मैं अब भी सभापति हूं। मैं चुनाव घोषित होने के बाद नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा में शामिल हो जाऊंगा .... मुख्यमंत्री (बसवराज बोम्मई) और येदियुरप्पा (भाजपा नेता) सहित सभी नेता सहमत हो गए हैं। येदियुरप्पा ने मुझसे कल (शनिवार) कहा था कि जे पी नड्डा (भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष) सहमत हैं। चीजें लगभग तय हैं।’’

विधान परिषद के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाने वाले होराट्टी को उत्तर कर्नाटक से जद (एस) का प्रमुख चेहरा समझा जाता था। वह राज्य के शिक्षा मंत्री रहे हैं और फरवरी 2021 में विधान परिषद के सभापति चुने गए थे।

स्नातकों और शिक्षकों के निर्वाचन क्षेत्रों से विधान परिषद सदस्य चुनाव जून या जुलाई में होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\