जरुरी जानकारी | लीला पैलेस की मूल कंपनी का 3,500 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 मई को खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ‘द लीला’ ब्रांड के तहत होटल एवं रिजॉर्ट का संचालन करने वाली कंपनी श्लॉस बेंगलूर लिमिटेड ने अगले हफ्ते खुलने वाले 3,500 करोड़ रुपये के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 413-435 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

नयी दिल्ली, 21 मई ‘द लीला’ ब्रांड के तहत होटल एवं रिजॉर्ट का संचालन करने वाली कंपनी श्लॉस बेंगलूर लिमिटेड ने अगले हफ्ते खुलने वाले 3,500 करोड़ रुपये के अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 413-435 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

यह आतिथ्य क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। आईपीओ 26-28 मई के दौरान सार्वजनिक सदस्यता के लिए खुला रहेगा।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि एंकर यानी बड़े निवेशकों के लिए एक-दिवसीय बोली 23 मई को आयोजित की जाएगी।

दस्तावेजों के मसौदे के मुताबिक, कंपनी का आईपीओ 2,500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयरों के निर्गम और प्रवर्तक फर्म प्रोजेक्ट बैलेट बेंगलूर होल्डिंग्स (डीआईएफसी) की तरफ से 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन 14,500 करोड़ रुपये से अधिक है।

कंपनी ने नए शेयरों के निर्गम से मिलने वाली राशि का उपयोग कंपनी और उसकी अनुषंगी इकाइयों द्वारा लिए गए ऋणों का भुगतान करने और सामान्य उद्देश्यों के लिए करने की योजना बनाई है।

मार्च, 2025 तक कंपनी के पास कुल 3,900 करोड़ रुपये से अधिक की उधारी थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\