विदेश की खबरें | ट्रंप की उत्तर कोरिया नीति से सीख लें बाइडन : मून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उल्लेखनीय है कि मून ने ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के तीन शिखर सम्मेलनों को आयोजित करने में कड़ी मेहनत की थी लेकिन उत्तरी कोरिया के निशस्त्रीकरण के बदले अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील को लेकर उत्पन्न असहमति से सफलता नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि मून ने ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के तीन शिखर सम्मेलनों को आयोजित करने में कड़ी मेहनत की थी लेकिन उत्तरी कोरिया के निशस्त्रीकरण के बदले अमेरिकी प्रतिबंधों में ढील को लेकर उत्पन्न असहमति से सफलता नहीं मिली।

दक्षिण कोरिया के नेता, उत्तर कोरिया के नेता द्वारा परामणु क्षमता बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताने के बावजूद बातचीत के सकारात्मक माहौल को बनाए रखने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

मून ने स्वीकार किया कि बाइडन, ट्रंप के मुकाबले संभवत: अलग रुख अपना सकते हैं।

उन्होंने जोर दिया कि इसके बावजूद बाइडन को ट्रंप की उत्तर कोरिया मामले में सफलताओं और असफलताओं से सीखना चाहिए।

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में मून ने दावा किया कि किम अब भी ‘ स्पष्ट रूप से निशस्त्रीकरण के इच्छुक हैं बशर्ते वाशिंगटन और प्योंगयांग परमाणु खतरे को कम करने और उत्तर कोरिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने के कदमों पर सहमत हों।

वहीं, दूसरी ओर अधिकतर विशेषज्ञों ने किम की हालिया टिप्पणी को अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने का सबूत करार दिया है।

मून ने कहा, ‘‘ बाइडन प्रशासन उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच और यहां तक उत्तर कोरिया-दक्षिण कोरिया के बीच वार्ता शुरू करने का अवसर प्रदान करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\