देश की खबरें | केरल में एलडीएफ और यूडीएफ ने पलक्कड़ उपचुनाव की तारीख बदलने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित उपचुनाव की तारीख बदलने की मांग की है।

तिरुवनंतपुरम, 15 अक्टूबर केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग से पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए घोषित उपचुनाव की तारीख बदलने की मांग की है।

दोनों गठबंधनों ने तारीख बदलने के लिए पलक्कड़ जिले में प्रसिद्ध कल्पात्ती रथोत्सवम उत्सव का हवाला दिया है, जो मतदान की तरीख से मेल खा रहा है।

निर्वाचन आयोग ने पलक्कड़ और चेलाक्कारा विधानसभा क्षेत्रों के साथ-साथ वायनाड लोकसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को उपचुनाव कराने का फैसला किया है।

केरल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता वी.डी.सतीशन ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा कि यह तिथि पलक्कड़ के कल्पात्ती रथोत्सवम से मेल खाती है, जिसे रथ महोत्सव के रूप में भी जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि कल्पात्ती रथोत्सवम केरल के सबसे प्रसिद्ध उत्सवों में से एक है, जिसे पीढ़ियों से मनाया जाता रहा है और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

उन्होंने निर्वाचन आयोग से पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की तिथि 13 नवंबर से पहले निर्धारित करने का आग्रह किया।

एलडीएफ ने एक बयान में कहा कि कल्पात्ती रथोत्सवम पलक्कड़ के लोगों के लिए एक सार्वजनिक उत्सव बन गया है और उपचुनाव की घोषणा इस उत्सव के पहले दिन की गई है।

एलडीएफ संयोजक टी. पी. रामकृष्णन ने कहा कि इससे लोगों को अपने मताधिकार का सुचारू रूप से प्रयोग करने में कठिनाई होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\