देश की खबरें | केरल पीएफआई मामले में वकील गिरफ्तार: एनआईए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की "गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों" से जुड़े एक मामले में एक वकील को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने केरल में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की "गैरकानूनी और हिंसक गतिविधियों" से जुड़े एक मामले में एक वकील को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संघीय एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा कि बृहस्पतिवार को राज्य में 56 स्थानों पर छापेमारी के बाद, एर्णाकुलम जिले का एडवनक्कड़ निवासी मोहम्मद मुबारक एआई इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 14वां व्यक्ति है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मुबारक पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) का ‘मार्शल आर्ट्स’ और ‘हिट स्क्वाड’ प्रशिक्षक/सदस्य है। वह केरल उच्च न्यायालय में वकालत कर रहा है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी के दौरान उसके घर से बैडमिंटन रैकेट के बैग में छुपाकर रखी गई कुल्हाड़ी, तलवार और हँसिया सहित कई हथियार बरामद किए गए।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘जांच में इसकी पुष्टि हुई है कि पीएफआई अन्य समुदायों के नेताओं और सदस्यों को लक्षित करने के लिए विभिन्न राज्यों और जिलों में ‘हिट स्क्वॉड’ का गठन, प्रशिक्षण और संचालन कर रहा था।’’

केरल में पीएफआई के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, एनआईए ने 12 जिलों के 56 स्थानों पर सात प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्यों और पीएफआई के कई जोनल प्रमुखों के आवासों पर छापा मारा था।

अधिकारी ने कहा कि 15 शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षकों या प्रशिक्षकों और जानलेवा हिंसक कृत्यों को अंजाम देने के लिए चाकू, खंजर, तलवार और अन्य प्रकार के हथियारों का उपयोग करने में प्रशिक्षित सात सदस्यों के घरों पर भी छापेमारी की गई।

कार्रवाई में मामले के संबंध में 20 अन्य संदिग्ध भी शामिल थे, जो 19 सितंबर को स्वत: संज्ञान लेकर दर्ज किया गया था। इससे पहले, एनआईए ने 22 सितंबर को पीएफआई के कार्यालयों और 13 आरोपियों के आवासों सहित केरल में 24 स्थानों पर छापे मारे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट