देश की खबरें | बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में पंजाब से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का मददगार गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 24वीं गिरफ्तारी की और पंजाब से आकाश दीप गिल को पकड़ा। मुंबई पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई/चंडीगढ़, 16 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने 24वीं गिरफ्तारी की और पंजाब से आकाश दीप गिल को पकड़ा। मुंबई पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राकांपा नेता की 12 अक्टूबर को बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर इलाके में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के दल ने पंजाब पुलिस की गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) साथ संयुक्त अभियान में फाजिल्का निवासी गिल को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया, "उसने गोलीबारी में सहायता प्रदान की थी। गिल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जा रहा है।"

वहीं, पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपी गिल पंजाब के फाजिल्का जिले के पक्का चिश्ती का रहने वाला है।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मददगार है और बाबा सिद्दीकी की हत्या में संलिप्त शूटरों की मदद कर रहा था।’’

गैंगस्टर रोधी कार्य बल (एजीटीएफ) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान ने कहा कि स्थानीय पुलिस बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस के साथ मिलकर काम कर रही है।

अब तक इस मामले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस ने हाल ही में इस मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच से कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार गौतम 12 अक्टूबर से फरार था और उसे नेपाल भागने की कोशिश करते समय पकड़ा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस