विदेश की खबरें | आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति में कानून का पालन किया जाएगा : चौधरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को कहा कि खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख की नियुक्ति के मामले में कानून का पालन किया जाएगा।
इस्लामाबाद, 12 अक्टूबर पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को कहा कि खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख की नियुक्ति के मामले में कानून का पालन किया जाएगा।
उनकी यह टिप्पणी इन खबरों के बीच आई है कि आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति को लेकर सरकार और सेना के बीच मतभेद हैं।
पाकिस्तानी सेना ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी कि लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अहमद अंजुम को खुफिया एजेंसी का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।
हालांकि, प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यालय ने अंजुम की नियुक्ति की अधिसूचना जारी नहीं की है जिससे सरकार और सेना के बीच इस नियुक्ति को लेकर मतभेद होने की बात कही जा रही है।
कानून के अनुसार, सेना प्रमुख से विमर्श के बाद आईएसआई प्रमुख की नियुक्ति का कानूनी अधिकार प्रधानमंत्री के पास है।
मुद्दे पर चौधरी ने कहा कि आईएसआई के नए प्रमुख की नियुक्ति में कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा जिसके लिए प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख के बीच सहमति है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)