देश की खबरें | महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है: राउत ने अनिल देशमुख पर हमले को लेकर कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख के नागपुर में एक हमले में घायल होने के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

मुंबई, 19 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता अनिल देशमुख के नागपुर में एक हमले में घायल होने के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

फडणवीस राज्य के गृह विभाग का प्रभार भी संभाल रहे हैं।

राउत ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण राज्य प्रशासन भारत निर्वाचन आयोग के अधीन है, लेकिन उसके बाद भी राज्य में गृह मंत्री का आदेश चलता है।

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख की कार पर सोमवार शाम को नागपुर में पत्थर फेंके गए जिसमें वह गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

राउत ने कहा, ‘‘एक पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी जाती है और एक पूर्व मंत्री देशमुख की हत्या का प्रयास किया जाता है और यह घटना नागपुर में घटी जहां से देवेंद्र फडणवीस आते हैं।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा,‘‘कभी भी किसी पूर्व गृह मंत्री पर हमला नहीं हुआ। लेकिन देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में ऐसा हुआ है।’’

उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

राउत ने कहा कि फडणवीस को इस बात की जिम्मेदारी लेनी चाहिए कि एक पूर्व गृह मंत्री पर जघन्य तरीके से हमला किया गया और कानून व्यवस्था धराशायी हो गई है।

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, ‘‘हम इस बात से चिंतित हैं कि विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं को धमकी दी जाएगी, उन पर हमले किए जाएंगे या उन पर झूठे मामले दर्ज किये जाएंगे।’’

देशमुख सोमवार को नारखेड़ गांव में एक सभा में शामिल होने के बाद कटोल लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात लोगों ने जलालखेड़ा रोड पर बेलफाटा के पास उनकी कार पर पत्थर फेंके।

पहले एक अधिकारी ने कहा था कि पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोप में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ इस सिलसिले में मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें