खेल की खबरें | आखिरी मिनटों में गोल गंवाना भारी पड़ा, भारत ने इंग्लैंड से ड्रॉ खेला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तीन गोल की बढत को गंवाकर भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में सोमवार को पूल बी के मैच में इंग्लैंड से 4 . 4 से ड्रॉ खेला ।

बर्मिंघम, एक अगस्त तीन गोल की बढत को गंवाकर भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में सोमवार को पूल बी के मैच में इंग्लैंड से 4 . 4 से ड्रॉ खेला ।

भारतीय टीम ने शानदार शुरूआत की और पहले दो क्वार्टर में दबदबा बनाये रखा । हाफटाइम तक भारत के पास 3 . 0 की बढत थी ।

आखिरी दो क्वार्टर में इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने शानदार वापसी की । भारतीय खिलाड़ियों को मिले कार्ड का भी इंग्लैंड को फायदा हुआ । वरूण कुमार पहले हाफ में पांच मिनट और दूसरे हाफ में दस मिनट बाहर रहे जबकि गुरजंत सिंह को आखिरी क्वार्टर में खतरनाक खेल के लिये दस मिनट का निलंबन झेलना पड़ा ।

भारत के लिये ललित उपाध्याय (तीसरा मिनट), मनदीप सिंह (13वां और 22वां) और हरमनप्रीत सिंह (46वां) ने गोल दागे । वहीं इंग्लैंड के लिये लियाम अंसेल (42वां), निक बेंडुराक (47वां और 53वां) और फिर रोपेर (50वां) ने गोल किये ।

राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत और इंग्लैंड का सामना चार बार हुआ है और दोनों ने दो दो मैच जीते । आखिरी बार गोल्ड कोस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 2 . 1 से हराकर कांस्य पदक जीता था । भारत ने तोक्यो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को हराया था ।

भारत ने काफी आक्रामक शुरूआत की और तीसरे ही मिनट में हरमनप्रीत का पेनल्टी कॉर्नर पर शॉट चूकने के बाद ललित ने रिबाउंड पर गोल कर दिया ।

पहले क्वार्टर में तीन मिनट बाकी रहते नीलाकांता शर्मा ने मनदीप को पास दिया जिसने रिवर्स हिट पर गोल दागा । मनदीप ने 22वें मिनट में एक और गोल करके भारत की बढत तिगुनी कर दी ।

तीसरे क्वार्टर में इंग्लैंड ने मैच में वापसी की जबकि भारत ने रक्षात्मक खेल दिखाया । इंग्लैंड के लिये पहला गोल लियाम अंसेल ने 42वें मिनट में किहया ।

चार मिनट बाद हरमनप्रीत ने भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला । इंग्लैंड के लिये निक बेंडुराक ने 47वें मिनट में दूसरा गोल दागा ।

रोपेर ने 50वें मिनट में बेहतरीन फील्ड गोल करके स्कोर 4 . 3 कर दिया ।

नौ मिनट बाकी रहते गुरजंत को दस मिनट का निलंबन मिलना भारत पर भारी पड़ा । बेंडुराक ने बराबरी का गोल दागकर भारतीय खेमे को स्तब्ध कर दिया । इसके बाद आखिरी मिनटों में कोई टीम गोल नहीं कर सकी ।

भारत को अब बुधवार को कनाडा से खेलना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस