देश की खबरें | अनंतनाग में लश्कर का ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

श्रीनगर, 20 नवंबर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि उक्त आतंकवादी को पुलिस दल एक आतंकवादी ठिकाने की पहचान के लिए क्षेत्र में ले गया था।

‘हाइब्रिड’ आतंकवादी उन गैर-सूचीबद्ध आतंकवादियों को कहा जाता है, जो आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के बाद अकसर बिना कोई निशान छोड़े नियमित जीवन जीने लगते हैं।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुलगाम के शिरपोरा का रहने वाला 'हाइब्रिड' आतंकवादी सज्जाद अहमद तांत्रे उर्फ फुरकान गत 12 नवंबर को अनंतनाग के बिजबेहरा के रखमोमेन में एक गैर स्थानीय मजदूर की हत्या में शामिल था।

प्रवक्ता ने बताया कि उसे गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान उसने मजदूर की हत्या में अपनी संलिप्तता कबूल की थी। प्रवक्ता ने बताया कि उसकी निशानदेही पर आतंकवादी घटना में इस्तेमाल की गई एक पिस्तौल भी बरामद की गई थी। उन्होंने कहा कि तांत्रे ने बिजबेहरा के चेकी डूडू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की भी जानकारी दी थी।

पुलिस ने बताया कि तांत्रे द्वारा दी गई सूचना के आधार पर चेकी डूडू में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि जैसे ही तलाशी दल ठिकाने के पास पहुंचा, वहां छिपे आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें तांत्रे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि तांत्रे को तुरंत बिजबेहरा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि पूरे इलाके में घेराबंदी को मजबूत किया गया है और तलाशी अभियान जारी है।

प्रवक्ता ने कहा कि सज्जाद तांत्रे पहले लश्कर आतंकवादियों का सहयोगी था और विभिन्न अपराधों में शामिल था, जिसके संबंध में मामले दर्ज किए गए थे। प्रवक्ता ने कहा कि उसे जून 2019 से दिसंबर 2019 तक पीएसए के तहत हिरासत में भी लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट