देश की खबरें | मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद जब्त, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के इम्फाल पूर्वी जिले में रविवार को एक आरपीजी लांचर, एक एम-16 यूबीजीएल और एके संस्करण की विभिन्न राइफलों समेत गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इम्फाल, 28 नवंबर मणिपुर के इम्फाल पूर्वी जिले में रविवार को एक आरपीजी लांचर, एक एम-16 यूबीजीएल और एके संस्करण की विभिन्न राइफलों समेत गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक गौशाला के नीचे दबी पानी की 500 लीटर टंकी के अंदर हथियार छुपाने के आरोप में यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) के एक उग्रवादी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस कमांडो की टीम ने दोपहर में एंड्रो थाना क्षेत्र के हुइकाप अवांग लेइकाई चोंगा लोकोल में घर-घर तलाशी ली। कमांडो की टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने भाग रहे व्यक्ति का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया 43 वर्षीय व्यक्ति यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) संगठन का उग्रवादी निकला, जिसकी पहचान एल प्रफुल्लो सिंह के रूप में की गयी है।

प्रफुल्लो द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एक गौशाला में जमीन के नीचे दबी 500 लीटर प्लास्टिक की पानी की टंकी को निकाला गया और उसमें से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक बरामद किए गए हथियारों में 13 एके-56 राइफल, एक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड लॉन्चर और शेल, तीन मैगजीन वाली एक एके-81 राइफल, तीन मैगजीन वाली एके-86 राइफल, मैगजीन के साथ एक एम-16 राइफल, एक एम-16 के अलावा 200 कारतूस और अन्य गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक एल कुमार सिंह और डब्ल्यू तोमपोक सिंह नामक दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों पर हथियारों को छिपाने में प्रफ्फुलो की मदद करने का आरोप है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू