IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों की विकेट गंवाने की आदत से खफा मुख्य कोच ब्रायन लारा

लखनऊ सुपर जाइंटस के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका और उसके मुख्य कोच ब्रायन लारा अपने बल्लेबाजों की विकेट गंवाने की इसी आदत से खफा हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ, आठ अप्रैल लखनऊ सुपर जाइंट₨स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका और उसके मुख्य कोच ब्रायन लारा अपने बल्लेबाजों की विकेट गंवाने की इसी आदत से खफा हैं. लखनऊ के खिलाफ सनराजइर्स के बल्लेबाज 121 रन ही बना सके जो मेजबान ने चार ओवर बाकी रहते बना लिये. यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैच से पहले अहमदाबाद में केकेआर टीम में शामिल हुए जेसन रॉय

लारा ने मैच के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हम एक के बाद एक विकेट गंवाते आ रहे हैं. पहले मैच में हमने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिये. इस मैच में तीन विकेट सात गेंद के भीतर गंवाये जिससे मैच का नक्शा बदल गया. हमें इस समस्या का हल निकालना होगा.’

सनराइजर्स ने आठवें और नौवें ओवर में अनमोलप्रीत सिंह, कप्तान एडेन मार्कराम और हैरी ब्रूक के विकेट गंवाये जिससे स्कोर चार विकेट पर 55 रन हो गया. सनराइजर्स इस झटके से उबर ही नहीं सके.

लारा ने यह भी कहा कि विकेट पर स्ट्रोक्स खेलना मुश्किल था. उन्होंने कहा ,‘‘ यह पिच ऐसी नहीं थी जिस पर स्ट्रोक्स लगाये जा सके. यह हालांकि कोई बहाना नहीं है लेकिन मेरा मानना है कि हमें बल्लेबाजी में सुधार करना होगा.’’

लारा ने यह भी कहा कि टीम में दो शीर्ष स्पिनरों के होते हुए भी अतिरिक्त स्पिनर उतारने से उन्हें फायदा मिलता. उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास वाशिंगटन सुंदर और आदिल रशीद जैसे शीर्ष स्तरीय स्पिनर थे लेकिन एक अतिरिक्त स्पिनर होने से फायदा मिलता.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

एमएस धोनी की पत्नी साक्षी ने बेटी जीवा के साथ शिरडी में किए साईं बाबा के दर्शन, मेडिकल फंड में दान किए 7 लाख रुपये (Watch Video)

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस