खेल की खबरें | लैंगर ने कहा, आलोचनाओं को नजरअंदाज नहीं करूंगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के हाथों आस्ट्रेलिया की टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद आलोचकों के निशाने पर रहे टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने उनकी कोचिंग शैली की आलोचनाओं को ‘चेतावनी’ करार देते हुए कहा कि वह इन्हें नजरअंदाज नहीं करेंगे।

मेलबर्न, दो फरवरी भारत के हाथों आस्ट्रेलिया की टेस्ट श्रृंखला में हार के बाद आलोचकों के निशाने पर रहे टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने उनकी कोचिंग शैली की आलोचनाओं को ‘चेतावनी’ करार देते हुए कहा कि वह इन्हें नजरअंदाज नहीं करेंगे।

भारतीय टीम ने कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद आस्ट्रेलिया की मजबूत टीम के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीती थी। ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ के अनुसार राष्ट्रीय टीम के कुछ खिलाड़ी लैंगर की कोचिंग शैली से खुश नहीं हैं।

लैंगर ने इस रिपोर्ट को बकवास करार दिया लेकिन उन्होंने आलोचनाओं को शानदार उपहार के तौर पर स्वीकार किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं निश्चित तौर पर इसको नजरअंदाज नहीं कर रहा हूं और यह मेरे लिये एक चेतावनी है। जब भी मैं अपने कोचिंग करियर का समापन करूंगा उम्मीद है कि तब भी खुद को नौसिखिया कोच ही कहूंगा। मैं इन आलोचनाओं को अगले कुछ सप्ताह या महीनों तक शानदार उपहार के तौर पर लूंगा।’’

इस पूर्व सलामी बल्लेबाज के अनुबंध में अभी 18 महीने का समय बचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे मेंटोर वे लोग हैं जो मुझसे सच्ची बात कहते हैं और मेरी आलोचना करने से नहीं हिचकिचाते हैं। मुझे हमेशा इस तरह की ईमानदार प्रतिक्रिया चाहिए। हो सकता है कि कभी मुझे यह अच्छा न लगे लेकिन यह उपयोगी होती है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित कई राज्यों में जानें आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड