खेल की खबरें | लैंगर ने मेलबर्न टेस्ट की धीमी ओवर गति पर कहा, यह बेहद निराशाजनक, वास्तव में लापरवाही है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ओवर गति बरकरार नहीं रख पाना उनकी टीम की वास्तव में लापरवाही है जिसके कारण वह आखिर में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह नहीं बना पाये।

मेलबर्न, नौ मार्च आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ओवर गति बरकरार नहीं रख पाना उनकी टीम की वास्तव में लापरवाही है जिसके कारण वह आखिर में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह नहीं बना पाये।

आस्ट्रेलिया को चार मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच में तय समय से दो ओवर कम करने के कारण चार डब्ल्यूटीसी अंक गंवाने पड़े थे।

हाल में इंग्लैंड को घरेलू श्रृंखला में 3-1 से हराने वाली भारतीय टीम ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनायी जहां जून में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। अगर आस्ट्रेलिया पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना नहीं लगा होता तो न्यूजीलैंड की जगह वह फाइनल के लिये क्वालीफाई कर जाता।

लैंगर ने एसईएन रेडियो नेटवर्क से कहा, ‘‘हमारे मैनेजर गेविन डोवे तब टीम के साथ नहीं थे। वह अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिये चले गये थे। हमें मैच के बाद अहसास हुआ कि हमारी ओवर गति धीमी हो गयी थी। अब यह हमारी तरफ से वास्तव में लापरवाही थी।’’

न्यूजीलैंड डब्ल्यूटीसी तालिका में आस्ट्रेलिया से केवल 0.3 प्रतिशत अंक आगे है। आस्ट्रेलिया ने कोविड-19 महामारी के कारण टेस्ट श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीका का दौरा नहीं किया जिससे उसकी डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की संभावनाएं क्षीण पड़ गयी थी।

लैंगर ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि बाद में हम टीम रूम में थे और मैंने पेनी (कप्तान टिम पेन) और अपने विश्लेषक डेने हिल्स से इस बारे में बात की। मैं इसको लेकर नाराज था और मुझे लग रहा था कि इससे हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेलने का मौका गंवा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने बाद में खिलाड़ियों से कहा कि ये दो ओवर हमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिये महंगे पड़ सकते हैं। इसलिए हमें इस क्षेत्र में बेहतर करना होगा तथा सिडनी और ब्रिस्बेन में ऐसा नहीं होना चाहिए। ’’

लैंगर ने कहा, ‘‘यह बहुत निराशाजनक है, लेकिन इससे यह सबक मिलता है कि हम चीजों पर नियंत्रण कर सकते हैं। हमें चीजों पर नियंत्रण करना चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड