देश की खबरें | बारूदी सुरंग में विस्फोट, जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनोरा और ओरछा गांव के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस हमले में सीएएफ की 16 वीं बटालियन का जवान राहुल चेलक घायल हो गया है।

नारायणपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनोरा और ओरछा गांव के मध्य नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस हमले में सीएएफ की 16 वीं बटालियन का जवान राहुल चेलक घायल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ओरछा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था। दल जब ओरछा और धनोरा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया और गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में चेलक घायल हो गया।

यह भी पढ़े | चीन कर सकता है बड़ा साइबर हमला, ड्रैगन की चाल को लेकर महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने जारी की चेतावनी.

अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद घायल जवान को जंगल से बाहर निकाला गया और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

यह भी पढ़े | भारत ने लिया कड़ा फैसला, पाकिस्तानी उच्चायोग में 50 फीसदी तक घटाई जाएगी कर्मचारियों की संख्या.

पुलिस अधिकरियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\