देश की खबरें | कंधे में फ्रैक्चर के एक दिन बाद लालू पटना के अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद बीमार पड़ गए हैं और उन्हें सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे 24 घंटे से भी कम वक्त पहले वह गिर पड़े थे जिससे उनके कंधे में फ्रैक्टर हो गया था।

पटना, चार जुलाई राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद बीमार पड़ गए हैं और उन्हें सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे 24 घंटे से भी कम वक्त पहले वह गिर पड़े थे जिससे उनके कंधे में फ्रैक्टर हो गया था।

पारस एचएमआरआई अस्पताल के अधीक्षक सैयद आसिफ रहमान के मुताबिक, बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री आईसीयू में हैं।

रहमान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें कई लक्षणों की शिकायत के साथ यहां लाया गया है जो उनके कंधे की चोट और गुर्दे की समस्याओं सहित अन्य बीमारियों से संबंधित हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली के बेहतर अस्पताल में रेफर करना पड़ सकता है।

राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अस्पताल में उनके साथ हैं।

लालू रविवार को सीढ़ियों से गिर गए थे और उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पत्नी को आवंटित आवास में रहते हैं।

चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट