देश की खबरें | लालपुरा ने मान को पत्र लिखा, विस्फोटों की जांच को लेकर समयबद्ध कार्रवाई के लिए कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पिछले दिनों पंजाब के अमृतसर में हुए दो विस्फोटों के संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा है कि वह मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दें।

नयी दिल्ली, नौ मई राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने पिछले दिनों पंजाब के अमृतसर में हुए दो विस्फोटों के संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर कहा है कि वह मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी के लिए समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दें।

आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

लालपुरा ने पत्र में कहा, ‘‘लाखों तीर्थयात्रियों के बीच यह भावना है कि पहले विस्फोट और उस घटना की पुनरावृत्ति की त्वरित जांच के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस तरह की घटनाएं लोगों के मन में डर पैदा करती हैं और उन्हें धार्मिक स्थलों की यात्रा करने से रोकती हैं।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि अल्पसंख्यक सिख समुदाय के हितों की रक्षा के लिए उपाय करने और उभरती चुनौतियों के मद्देनजर सिख समुदाय में विश्वास पैदा करने के लिए कदम उठाए जाएं।

उल्लेखनीय है कि पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास एक ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ पर सोमवार को कम तीव्रता का विस्फोट हुआ, जो 30 घंटे से भी कम समय में इस क्षेत्र में हुआ दूसरा विस्फोट था। इस विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया।

गत शनिवार को हुए विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया था और कुछ इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\