Lalit Modi Health Update: ललित मोदी कोविड, निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को कोविड-19 और निमोनिया के कारण लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने लंदन लुटोन हवाई अड्डे पर पहुंचने की तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी.

Lalit Modi (Photo Credit Instagram)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी को कोविड-19 और निमोनिया के कारण लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने लंदन लुटोन हवाई अड्डे पर पहुंचने की तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वह अभी मेक्सिको सिटी से विमान से लाए जाने के दौरान बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहे हैं.

ललित मोदी ने उपचार की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ‘‘दो सप्ताह में दो बार कोविड के साथ इनफ्लूएंजा और गंभीर निमोनिया के चलते तीन सप्ताह तक कैद रहने के बाद आखिरकार दो डॉक्टरों के साथ हवाई एम्बुलेंस के जरिए पहुंच गया हूं.’’ उन्होंने कहा कि उड़ान सुगम रही. उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से अब भी चौबीस घंटे बाहरी ऑक्सीजन प्रणाली की मदद ले रहा हूं.’’ यह भी पढ़ें : Lalit Modi Health Update: ललित मोदी कोविड, निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती

ललित मोदी ने मेक्सिको सिटी में उनका इलाज करने वाले और वापस ब्रिटेन लाए जाने के दौरान उनके साथ आए डॉक्टरों का शुक्रिया अदा किया. वह कर चोरी, धनशोधन और प्रसारण सौदों में हेरफेर के आरोपों के बाद 2010 में भारत छोड़कर लंदन चले गए थे. वह आईपीएल के संस्थापक और तीन साल तक अध्यक्ष रहे

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Key Players To Watch Out: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Winner Prediction: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Ahmedabad Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज मचाएंगे कोहराम या कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला; मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट