खेल की खबरें | लक्ष्य सेन, किदाम्बी श्रीकांत चाइना मास्टर्स में हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत बुधवार यहां सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में हारकर बाहर हो गये।

शेनझेन, 22 नवंबर भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदाम्बी श्रीकांत बुधवार यहां सत्र के अंतिम बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट चाइना मास्टर्स में हारकर बाहर हो गये।

दुनिया के 17वें नंबर के खिलाड़ी सेन को चीन के सातवें वरीय शि युकी से 19-21 18-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि श्रीकांत (24वें नंबर के खिलाड़ी) को थाईलैंड के विश्व चैम्पियन कुनलावुत विदितसवर्ण से 15-21 21-14 13-21 से पराजय मिली।

श्रीकांत विश्व टूर पर लगातार तीसरी बार पहले दौर में बाहर हुए। वह इस सत्र में चार बार क्वार्टरफाइनल में पहुंचे।

सेन और श्रीकांत पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के लिए अगले साल 28 अप्रैल तक शीर्ष 16 में रहने की कोशिश में जुटे हैं।

युवा भारतीय प्रिंयाशु राजावत भी हार गये। उन्हें जापान के केंटा निशिमोटो से 46 मिनट में 17-21 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।

एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एच एस प्रणय तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी गुरूवार को दूसरे दौर के मुकाबले खेलेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस