खेल की खबरें | लक्ष्य डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में, साइना हारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा लक्ष्य सेन ने हमवतन भारतीय सौरभ वर्मा को सीधे गेम में हराकर बुधवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा।

ओडन्से, 20 अक्टूबर युवा लक्ष्य सेन ने हमवतन भारतीय सौरभ वर्मा को सीधे गेम में हराकर बुधवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई लेकिन साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा।

पिछले रविवार को डच ओपन में उप विजेता रहे लक्ष्य ने एकतरफा मुकाबले में राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ को 26 मिनट में 21-9 21-7 से हराया।

ट्रायल में एकमात्र मैच हारने के बाद सुदिरमन कप और थॉमस कप फाइनल की टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे अल्मोड़ा के 20 साल के लक्ष्य की भिड़ंत अगले दौर में दूसरे वरीय और ओलंपिक चैंपियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन से होने की उम्मीद है।

ग्रोइन में चोट के कारण उबेर कप फाइनल मैच के बीच से हटने वाली लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना को पहले दौर में जापान की दुनिया की 20वें नंबर की खिलाड़ी आया ओहोरी ने पहले दौर में 21-16 21-14 से हराया।

भारत के युगल खिलाड़ियों ने भी निराश किया और सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी तथा अश्विनी पोनप्पा के अलावा कोई विरोधी जोड़ियों को टक्कर नहीं दे पाया।

सात्विक और अश्विनी को भी हालांकि कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद मिश्रित युगल में फेंग यान झी और ड्यू युइ की चीन की जोड़ी के खिलाफ 17-21 21-14 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

महिला युगल में मेघना जक्कमपुडी और पूर्विशा एस राम को निता वायोलिना मारवाह और पुत्री सेकाह की इंडोनेशिया की जोड़ी के खिलाफ 8-21 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

अश्विनी और एन सिक्की रेड्डी की राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी को ली सोही और शिन स्युंगचान की कोरिया की दूसरी वरीय जोड़ी के हाथों 17-21 13-21 से हार मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\