खेल की खबरें | मैक्सिको ओपन में संयुक्त 15वें स्थान पर रहे लाहिड़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने चौथे और अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन करके पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया जिससे वह मैक्सिको ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 15वें स्थान पर रहे।

पुअर्तो वालार्ता (मैक्सिको), दो मई भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने चौथे और अंतिम दौर में शानदार प्रदर्शन करके पांच अंडर 67 का स्कोर बनाया जिससे वह मैक्सिको ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 15वें स्थान पर रहे।

लाहिड़ी तीसरे दौर के बाद अच्छी स्थिति में नहीं थे लेकिन अंतिम दौर में बेहतर प्रदर्शन से वह लगभग 20 पायदान ऊपर पहुंचने में सफल रहे।

यह पिछली चार प्रतियोगिताओं में तीसरा अवसर है जबकि लाहिड़ी ने शीर्ष 15 में जगह बनायी। वह ‘प्लेयर्स चैंपियनशिप’ में दूसरे और टेक्सास ओपन में संयुक्त 13वें स्थान पर रहे थे।

इस बीच जॉन रहम ने 2021 में यूएस ओपन जीतने के बाद पहला खिताब अपने नाम किया। उन्होंने आखिरी दौर में दो अंडर का स्कोर बनाया और उनका कुल स्कोर 17 अंडर रहा।

लाहिड़ी ने पहले पांच ‘होल’ में पार स्कोर बनाया। इसके बाद उन्होंने छठे और नौवें ‘होल’ में बर्डी बनायी। उन्होंने अंतिम नौ ‘होल’ में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर तीन बर्डी बनायी। उन्होंने इस बीच पार-चार वाले 15वें ‘होल’ में 35 फुट से ‘पुट’ लगाकर बर्डी जमायी।

लाहिड़ी इस प्रदर्शन से फेडएक्स कप तालिका में तीन पायदान ऊपर 55वें स्थान पर पहुंच गये हैं लेकिन वह विश्व रैंकिंग में 85वें स्थान पर बने हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू