खेल की खबरें | लाहिड़ी पांच महीने के बाद विनधैम चैंपियनशिप में चुनौती पेश करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी कोरोना वायरस के कारण पांच महीने के ब्रेक के बाद इस हफ्ते विनधैम चैंपियनशिप के साथ पीजीए टूर पर वापसी करेंगे।

ग्रीन्सबोरो (अमेरिका), 12 अगस्त भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी कोरोना वायरस के कारण पांच महीने के ब्रेक के बाद इस हफ्ते विनधैम चैंपियनशिप के साथ पीजीए टूर पर वापसी करेंगे।

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘यह बेहद लंबा समय था।’’

यह भी पढ़े | पांच अन्य COVID-19 पॉजिटिव हॉकी खिलाड़ियों को भी एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया: भारतीय खेल प्राधिकरण.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भूखा हूं और चुनौती पेश करने के लिए तैयार हूं। मैं हीरो इंडिया ओपन के लिए भारत आया था और दुनिया भर में कोविड-19 महामारी फैलने के कारण वहीं रुकना पड़ा।’’

इस हफ्ते लाहिड़ी और अर्जुन अटवाल सेजफील्ड कंट्री क्लब में विनधैम चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े | IPL 2020 से पहले Virat Kohli बने दुनिया के सबसे ज्यादा सर्च किए जानें वाले क्रिकेटर, Rohit Sharma दूसरे स्थान पर.

लाहिड़ी यात्रा पाबंदियों के कारण अमेरिका नहीं लौट पा रहे थे। लेकिन अब वह अमेरिका लौट चुके हैं और मार्च से अपने पहले टूर्नामेंट में खेलने को लेकर उत्सुक हैं।

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘मैं रोमांचित महसूस कर रहा हूं। लंबे समय से मैंने ऐसा महसूस नहीं किया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल लौटने की तरह है। यह अच्छी चीज है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड