खेल की खबरें | लाहिड़ी ने संयुक्त 46वें स्थान पर रहते हुए 2021-22 सत्र के लिए पीजीए कार्ड हासिल किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां विंधाम चैंपियनशिप के चौथे दौर के आखिरी दो होल में बर्डी लगाकर पार 70 के कार्ड के बूते संयुक्त रूप पर 46वें स्थान पर रहे।

ग्रीन्सबोरो (अमेरिका), 16 अगस्त भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी यहां विंधाम चैंपियनशिप के चौथे दौर के आखिरी दो होल में बर्डी लगाकर पार 70 के कार्ड के बूते संयुक्त रूप पर 46वें स्थान पर रहे।

उन्होंने इस स्कोर के साथ आगामी सत्र के लिए पीजीए टूर कार्ड भी हासिल किया। इस प्रदर्शन के बाद फेडएक्स कप तालिका में वह 121 वें स्थान पर है जिससे उन्हें सितंबर में शुरू होने वाले 2021-22 सत्र में पीजीए टूर में खेलने का अधिकार मिला। तालिका में शीर्ष 125 में रहने वाले खिलाड़ी इसके लिए सीधे तौर पर क्वालीफाई करते है।

इससे वह 2018 के बाद पहली बार फेडएक्स कप प्ले-ऑफ में भी जगह बनाने में सफल रहे।

लाहिड़ी ने दिन की शुरुआत में लगातार दो बोगी से की जिससे उन पर शीर्ष 125 से बाहर होने का खतरा था लेकिन आखिरी दो होल में लगातार बर्डी लगाकर उन्होंने शानदार वापसी की। उनका कुल स्कोर सात अंडर का रहा।

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘ बेहतर प्रदर्शन के साथ खेल खत्म करना अच्छा रहा। मुझे लगता है कि पहले छह होल में मेरा खेल नीचे जा रहा था, इसके बाद मेरा ध्यान वापसी करने पर था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पीजीए कार्ड हासिल करना  मेरे लिए राहत की बात क्योंकि अब मैं कुछ हद तक योजना बनाकर उस पर काम कर सकूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड