खेल की खबरें | लाहिड़ी आठ अंडर के शानदार कार्ड के बाद वियतनाम में दूसरे स्थान पर रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने इंटरनेशनल सीरीज वियतनाम गोल्फ प्रतियोगिता के चौथे दौर में शनिवार को यहां आठ अंडर का शानदार कार्ड खेला और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

कैम रान्ह (वियतनाम), 16 अप्रैल भारत के अनिर्बान लाहिड़ी ने इंटरनेशनल सीरीज वियतनाम गोल्फ प्रतियोगिता के चौथे दौर में शनिवार को यहां आठ अंडर का शानदार कार्ड खेला और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

लाहिड़ी ने  20 लाख डॉलर (लगभग 16.37 करोड़ रुपये) इनामी एशियाई टूर के इस प्रतियोगिता के शुरूआती तीन दौर में 10 अंडर का स्कोर किया था। वह शनिवार को संयुक्त 13वें स्थान पर थे।

रविवार को अपने 18वें होल के खेल के बाद वह तालिका में शीर्ष पर पर पहुंच गये थे लेकिन जिम्बाव्वे के कीरान विंसेंट ने अपने 18वें होल में 12 फुट की दूरी से बर्डी लगाकर एक शॉट से जीत दर्ज की।

विंसेंट ने छह अंडर 66 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 19 अंडर का रहा।

एस चिक्कारंगप्पा (सात अंडर 65) ने भी आखिरी दौर में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वह संयुक्त 27वें स्थान पर रहे। हनी बैसोया (68) ने सप्ताह की शुरुआत 65 के स्कोर साथ की लेकिन फिर 73 और 72 के स्कोर के कारण संयुक्त 40वें स्थान पर रहे।

वीर अहलावत (69) संयुक्त 56वें, करणदीप कोचर (69) संयुक्त 61वें, जबकि कार्तिक शर्मा (73) और एसएसपी चौरसिया (75) संयुक्त 71वें स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

\