खेल की खबरें | लाहिड़ी वेल्स फार्गो चैंपियनशिप मे संयुक्त छठे स्थान पर रहे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने चौथे दौर के आखिरी छह होल में दो बोगी की जिससे उन्होंने यहां वेल्स फार्गो गोल्फ चैंपियनशिप में अपना अभियान संयुक्त छठे स्थान के साथ खत्म किया।
पोटोमैक, नौ मई भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने चौथे दौर के आखिरी छह होल में दो बोगी की जिससे उन्होंने यहां वेल्स फार्गो गोल्फ चैंपियनशिप में अपना अभियान संयुक्त छठे स्थान के साथ खत्म किया।
लाहिड़ी तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर थे लेकिन चौथे दौर के आखिरी चरण में वह लय बरकरार नहीं रख पाये। उन्होंने एक ओवर 71 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर तीन अंडर 277 का रहा।
वह टूर्नामेंट के विजेता मैक्स होमा से पांच शॉट पीछे रहे।
सत्र में दूसरी बार शीर्ष 10 में रहते हुए लाहिड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनके पास इससे बेहतर करने का मौका था।
उन्होंने अपने प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा, ‘‘ मैंने आखिरी छह होल के अपने खेल से बहुत निराश हूं। मुझे लगता है कि मैंने काफी कड़ा संघर्ष किया। आखिरी छह होल से पहले तक मैं बेहतर स्थिति में था। ’’
इस प्रदर्शन के बाद विश्व गोल्फ रैंकिंग में लाहिड़ी 11 स्थानों के सुधार के साथ 74वें पायदान पर पहुंच गये। वह ‘फेडएक्स कप’ तालिका में 44वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)