खेल की खबरें | लाहिड़ी की निगाह टेक्सास ओपन में खिताब जीतकर मास्टर्स में जगह बनाने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ‘द प्लेयर्स चैंपियनशिप’ में उपविजेता रहने के बाद अब वैलेरो टेक्सास ओपन में खिताब जीतने पर नजर लगाए हुए हैं जिससे उन्हें मास्टर्स टूर्नामेंट में जगह मिल सके।

सैन एंटोनियो (अमेरिका), 29 मार्च भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ‘द प्लेयर्स चैंपियनशिप’ में उपविजेता रहने के बाद अब वैलेरो टेक्सास ओपन में खिताब जीतने पर नजर लगाए हुए हैं जिससे उन्हें मास्टर्स टूर्नामेंट में जगह मिल सके।

लाहिड़ी ने दो सप्ताह पहले ‘द प्लेयर्स चैंपियनशिप’ में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। यह उनका पीजीए टूर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है और यह भारतीय गुरुवार से टीपीसी सैन एंटोनियो में होने वाली 86 लाख डॉलर इनामी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिये प्रतिबद्ध है।

लाहिड़ी ने कहा, ‘‘मास्टर्स के बारे में कौन नहीं सोचता? हम सभी सोचते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जानता हूं कि इसके लिये मुझे जीत की जरूरत है। मास्टर्स में जगह नहीं बना पाने वाले बाकी खिलाड़ी भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे।’’

साल का पहला मेजर मास्टर्स टूर्नामेंट अगले सप्ताह अगस्ता नेशनल गोल्फ क्लब में शुरू होगा, जिसमें जापान के हिदेकी मत्सुयामा अपने खिताब का बचाव करने के लिये उतरेंगे। टेक्सास ओपन के विजेता को इसमें खेलने का मौका मिलेगा।

लाहिड़ी इससे पहले 2015 और 2016 में मास्टर्स टूर्नामेंट में खेल चुके हैं जिसमें वह क्रमश: संयुक्त रूप से 49वें और 42वें स्थान पर रहे थे। वह छह साल बाद फिर से इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बनाने की कवायद में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\