देश की खबरें | लाड, रघुवंशी के अर्धशतक, मुंबई की सेना पर आसान जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिद्देश लाड और अंगकृष रघुवंशी के नाबाद अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के चौथे और अंतिम दिन सेना पर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर सिद्देश लाड और अंगकृष रघुवंशी के नाबाद अर्धशतकों की मदद से मुंबई ने शनिवार को यहां रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के चौथे और अंतिम दिन सेना पर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की।

मुंबई ने सुबह एक विकेट पर 24 रन से आगे खेलना शुरू किया और 35.4 ओवर में 135 रन का लक्ष्य हासिल किया।

लाड (नाबाद 73) और रघुवंशी (नाबाद 55) ने दूसरे विकेट के लिए 128 रन की अटूट साझेदारी की, जिससे मुंबई ने पालम मैदान पर खेले गए मैच में एक विकेट पर 137 रन बनाए।

सेना की टीम ने अपनी पहली पारी में 240 और दूसरी पारी में 182 रन बनाए थे। मुंबई ने अपनी पहली पारी में 288 रन बनाकर 48 रन की बढ़त हासिल की थी।

इस जीत से मुंबई के पांच दौर के बाद 22 अंक हो गए हैं और वह ग्रुप ए में बड़ौदा (27) और जम्मू-कश्मीर (23) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। सेना की टीम 13 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।

रणजी ट्रॉफी का अगला दौर सीमित ओवरों के टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के समाप्त होने के बाद 23 जनवरी 2025 से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी