जरुरी जानकारी | वित्तीय, डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षेत्र में मूल्य सृजन, मूल्यांकन अपेक्षाओं में तालमेल का अभाव : कामत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण और विकास बैंक (एनबीएफआईडी) के चेयरमैन के वी कामत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्तीय प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्रौद्योगिकी कंपनियों के मूल्य सृजन और मूल्यांकन अपेक्षाओं को लेकर तालमेल का अभाव है। उन्होंने इसे दुरुस्त करने की जरूरत बतायी।

मुंबई, 21 अप्रैल राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण और विकास बैंक (एनबीएफआईडी) के चेयरमैन के वी कामत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वित्तीय प्रौद्योगिकी और डिजिटल प्रौद्योगिकी कंपनियों के मूल्य सृजन और मूल्यांकन अपेक्षाओं को लेकर तालमेल का अभाव है। उन्होंने इसे दुरुस्त करने की जरूरत बतायी।

कामत ने यह भी कहा कि उन्हें अगले तीन साल में देश की अर्थव्यवस्था के 5,000 अरब डॉलर तथा अगले सात-आठ साल में 7,000 अरब डॉलर पर पहुंचने का भरोसा है।

टाइम्स नेटवर्क के ‘इंडिया इकनॉमिक कॉन्क्लेव’ में उन्होंने कहा कि करीब छह महीने पहले वित्तीय कंपनियां मजबूत थीं और सही चीजें कर रही थीं। लेकिन मूल्य सृजन करने वाले तथा मूल्यांकन की अपेक्षा करने वालों के बीच एक चुनौती पैदा हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘उपक्रमों में मूल्य सृजन और मूल्यांकन की अपेक्षा को लेकर एक चुनौती है। मुझे लगता है कि मूल्य और मूल्यांकन के बीच तालमेल का अभाव है।’’

कामत ने कहा कि नये डिजिटल स्टार्टअप को अपने मूल्यांकन और नकदी प्रवाह अपेक्षाओं को लेकर तालमेल रखना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि देश की बैंकिंग प्रणाली साफ है और उनके पास पर्याप्त पूंजी है।

कामत ने कहा, ‘‘बैंक व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जो कदम उठाये गये हैं, उसका असर दिख रहा है। हमारे पास ऐसी बैंक प्रणाली है, जो काफी साफ-सुथरी है। मैंने 50 साल में बैंक प्रणाली में ऐसी स्थिति नहीं देखी। आपके पास जो बैंक हैं, वे न केवल साफ हैं, बल्कि उनके पास पर्याप्त पूंजी भी है।’’

उन्होंने कहा कि वृद्धि के मौजूदा स्तर के लिये बैंक प्रणाली के पास कोष उपलब्ध कराने की क्षमता है।

अर्थव्यवस्था का जिक्र करते हुए कामत ने कहा कि उन्हें अगले तीन साल में देश की अर्थव्यवस्था के 5,000 अरब डॉलर तथा अगले सात-आठ साल में 7,000 अरब डॉलर पहुंचने का भरोसा है।

उन्होंने कहा कि देश को अपने उत्पादों को ठीक उसी तरह वैश्वीकृत करने की जरूरत है, जैसा कि सॉफ्टवेयर उत्पादों के मामले में हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\