देश की खबरें | कुर्ला सामूहिक दुष्कर्म मामला : एक आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी अब तक फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई के कुर्ला इलाके में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और उसे प्रताड़ित करने के मामले में मंगलवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले के दो अन्य आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई, छह दिसंबर मुंबई के कुर्ला इलाके में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म और उसे प्रताड़ित करने के मामले में मंगलवार को 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जबकि मामले के दो अन्य आरोपी अब तक फरार हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुर्ला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया था, जिनमें से एक को दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके से गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि 30 नवंबर को 42 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर उसके घर में घुसकर तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया, उस पर धारदार हथियार से हमला किया और उसके निजी अंगों को सिगरेट से चोटिल कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर डीजल, बिजली की चोरी और अन्य छोटे अपराधों में शामिल थे।

इस घटना के प्रकाश में आने के बाद राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और पुलिस को आरोपियों को पकड़ने का निर्देश दिया।

महिला आयोग ने पीड़िता को कानूनी मदद भी प्रदान की और मांग की कि प्राथमिकी में हत्या के प्रयास का आरोप भी जोड़ा जाए क्योंकि आरोपियों ने पीड़िता पर धारदार हथियार से हमला किया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अप्राकृतिक यौनाचार भी किया।

उन्होंने सिगरेट से पीड़िता के गुप्तांग को दाग दिया और सीने और बांहों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों में से एक ने इस हरकत का वीडियो बना लिया और धमकी दी कि अगर उसने पुलिस से संपर्क किया तो वह इसे वायरल कर देगा।

कुर्ला पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि महिला ने पड़ोसियों को आप बीती सुनाई, जिन्होंने एक एनजीओ से संपर्क किया और एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध), 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\